Skip to main content

Birsa Times

जालखरीयोडीह–टोलाटांड़ सड़क निर्माण में अनियमितता, कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी सड़क

जालखरीयोडीह–टोलाटांड़ सड़क निर्माण में अनियमितता, कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी सड़क

गिरिडीह। जालखरीयोडीह से टोलाटांड़ जाने वाली सड़क, जिसका निर्माण कुछ ही दिन पहले किया गया था, अब जगह-जगह से टूटने लगी है। सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
इस संबंध में कांग्रेस के जिला महासचिव इंजीनियर अनिल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगातार खराब सड़क की मरम्मत की मांग के बाद यह सड़क बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों में इसकी हालत खराब हो जाना बेहद चिंताजनक है। श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि यह स्थिति ठेकेदार और संबंधित इंजीनियरों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जब 15 दिन पहले बनी सड़क का यह हाल है, तो यह सड़क लंबे समय तक कैसे टिकेगी, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत कर आम लोगों को राहत देने की अपील की।स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आने-जाने में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *