Skip to main content

Birsa Times

हंटरगंज में वज्रपात का कहर, तीन मवेशियों की मौत

हंटरगंज में वज्रपात का कहर, तीन मवेशियों की मौत

-तेज बारिश के दौरान महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे मवेशी
-पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत गोसाईडीह पंचायत के पत्सुगिया गांव स्थित कुल्लू टोला में बुधवार की शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पत्सुगिया निवासी छोटू भुईयां की एक गाय, सुधीर भुईयां की एक गाय तथा नागर निवासी जितेंद्र दास का एक बछड़ा रोज की तरह खुले मैदान में चर रहे थे।इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी पास स्थित एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से तीनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मवेशियों की मौत से संबंधित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि पशुपालन ही उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। पीड़ितों ने प्रशासन से अविलंब क्षति का आकलन कर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *