Skip to main content

Birsa Times

मुंगेर में सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क ? जनता पुंछ रही सवाल

मुंगेर में सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क ? जनता पुंछ रही सवाल

-जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक की लापरवाही से जनता बेहाल : राजद
ब्यूरो चीफ, मुंगेर
मुंगेर
: मुंगेर नगर निगम क्षेत्र की बदहाल और जर्जर सड़कों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने जिला प्रशासन, स्थानीय भाजपा विधायक और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।

नेताओं ने कहा कि टाउन हॉल मुख्य गेट से आजाद चौक, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे से आजाद चौक वाया राजीव गांधी चौक, चुआबाग V-मार्ट से लल्लू पोखर बजरंगबली मंदिर तक की दोनों ओर की सड़कें पूरी तरह तबाही का मंजर बयां कर रही हैं। इसके अलावा राजीव गांधी चौक से निम्तला होते हुए गोयनका हॉस्पिटल जाने वाली राह हो, या दिलीप बाबू धर्मशाला से पुराबसराय रेलवे ब्रिज तक जो जल जमाव की समस्या है या शहर की अन्य दर्जनो मुख्य सड़कें, हर जगह केवल जानलेवा गड्ढे और जलजमाव नजर आता है। स्थिति ऐसी है कि यह समझना मुश्किल है कि मुंगेर में सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क हैं।
राजद नेता ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा विधायक की निष्क्रियता, बिहार सरकार, नगर विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग की घोर लापरवाही के कारण मुंगेर की जनता नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। सुशासन का दावा करने वाली सरकार की नाक के नीचे सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आए दिन आम राहगीर, गरीब टोटो चालक, स्कूल कोचिंग जाने वाले छात्र छात्राओं, महिलाओं, व्यपारियों और वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विपक्ष के रूप में सजग भूमिका निभाते हुए राजद नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने अविलंब इन सड़कों का कायाकल्प नहीं किया, तो राजद जनता के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *