-6 ग्राम ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, नगद 2200 एवं इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सेवन का पात्र, प्लास्टिक पाउच ओं वीवो स्मार्टफोन आदि बरामद
सुस्मित तिवारी आदिवासी एक्सप्रेस
पाकुड़। पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम मनिरामपुर मैं पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने मनीरामपुर स्थित सत्तार शेख के घर पर यह कार्रवाई दंडाधिकारी की उपस्थिति में की।
सत्तार शेख के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं अन्य मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किये जाने की सूचना विभाग को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के त्वरित सत्यापन एवं संलिप्त व्यक्तियों के गिरफ्तारी हेतु अनुदीप सिंह (भा०पु० से०), पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल / SIT का गठन किया गया। उक्त गठित विशेष छापेमारी दल / SIT द्वारा दण्डाधिकारी के साथ ग्राम-मनिरामपुर स्थित सत्तार शेख के घर पहुंचने पर पाया गया कि कुछ लोग वहाँ बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहें थे जो पुलिस को देखकर इधर-उधर भागने लगे। तत्पश्चात गठित विशेष छापेमारी दल / SIT द्वारा एक व्यक्ति सत्तार शेख, पिता स्व० शमशेर शेख, ग्राम मनिरामपुर, थाना-पाकुड़ (मु०), जिला पाकुड़ को पकड़ा गया। दण्डाधिकारी के उपस्थिति में उक्त पकड़े गये व्यक्ति एवं घर की विधिवत् तलाशी लेने पर सत्तार शेख के घर से 06.00 ग्राम ब्राउन शुगर (30 पुड़िया), प्लास्टिक पाउच में रखा गिला ब्राउन शुगर 24 ग्राम, नगद 2200/- रूपया, ब्राउन शुगर पीने के लिए काटकर बनाया गया पात्र, इलेक्ट्रोनिक मशीन, प्लास्टिक पाउच 06 बंडल, VIVO कंपनी का स्मार्टफोन, एक बंडल एल्युमिनियम फॉयल बरामद किया गया। इस संबंध में मुफसिल थाना कांड सं0-104/2026, दिनांक 01. 08.2026, धारा – 111 BNS & 21 (a)/22 (a) NDPS Act. 1985 दर्ज किया गया। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है एवं अन्य संलिप्त 02 अभियुक्त बेलाल शेख एवं अब्दुल रौफ, दोनों ग्राम चाँदपुर, थाना शमेशरगंज, जिला-मुर्शिदाबाद की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
छापामारी टीम / SIT में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी का पदनाम एवं नाम:-
- कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ ।
- पु०अ०नि० गौरव कुमार, थाना प्रभारी, पाकुड़ (मु०)।
- पु०अ० नि० अंशु उपाध्याय, मुफसिल थाना।
- पु०अ० नि० रामदुलर सिंह, मुफसिल थाना।
- पु०अ० नि० गौरीशंकर प्रसाद, मुफसिल थाना।
- स0अ0नि0 यशवंत कुशवाहा, मुफसिल थाना।
- स०अ०नि० शांति देवी, मुफसिल थाना।
- स०अ० नि० सुदामा साहा, मुफसिल थाना।
- मुफसिल थाना सशस्त्र बल ।

