Skip to main content

Birsa Times

उत्तर कोयल नहर में नहाने के दौरान 12 वर्षिय युवक का डुबने से हुई मौत, एनडीआरएफ ने बरामद किया शव

उत्तर कोयल नहर में नहाने के दौरान 12 वर्षिय युवक का डुबने से हुई मौत, एनडीआरएफ ने बरामद किया शव

रिपोर्ट:- मो रिजवान अंसारी
औरंगाबाद :-
जिले के देव थाना अंतर्गत बेढ़ना गांव समिप शनिवार कि सुबह ऊतर कोयल नहर में 12 वर्षिय युवक गुड्डन कुमार रिकियाशन की डुबने से मौत हो गई , प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की बेढ़ना गांव निवासी जितेंद्र भुइयां के 12 वर्षिय पुत्र गुड्डन कुमार रिकियाशन ने शनिवार की सुबह नहर में नहाने गया था, घर से निकले काफी देर हुआ तो परिवार वालों ने खोज बिन शुरू कर दी तो कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया की नहर किनारे चपल और कपड़ा पड़ा हुआ है,करिब जाकर वहां देखा गया तो पता चला की गुड्डन कुमार रिकियाशन घर से नहाने निकला है जो अब तक नहीं लौटा है जब कपड़े और चपल की पहचान कि गई तो मालुम हुआ के बेढ़ना गांव निवासी जितेंद्र भुइयां का पुत्र हैं, देखते ही देखते नहर किनारे लोगों की काफी भीड़ लग गई, और पानी में खोजना शुरू कर दी, हालांकि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देव और ढिबरा थाना को दिया, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर एन डी आर एफ और एस डी आर एफ की टीम को सुचना दिया, मौके पर टीम पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया, और काफी मस्क़त के बाद रविवार की सुबह तकरीबन 8 बजे शव बरामद हुआ, बताया जा रहा है की जिस जगह पर उसका कपड़ा और चपल रखा हुआ था,ऐसा लगता है की नहर में फाटक के करिब पानी गिरता है,और पानी रिटर्न होकर उसी जगह पर जाता है,सायद ईसी कारण युवक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और काफी देर तक फंसा रहा होगा,ईधर देव और ढिबरा थाना की पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया,ईधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है, लोगों का कहना है की नहर विभाग के अधिकारीयों को चाहिए की जगह जगह पर सिढी वगैरह लगाया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति अगर गिर जाए तो उसे पकड़ कर निकल सके!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *