Skip to main content

Birsa Times

साहिबगंज की महिला कांवरिया देवघर में रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन चिंतित

साहिबगंज की महिला कांवरिया देवघर में रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन चिंतित

अजय कुमार कुशवाहा ब्यूरो आदिवासी एक्सप्रेस
उधवा-
राधानगर थाना क्षेत्र के एक महिला कांवड़िया रहस्यमय ढंग से अचानक लापता हो गई है. जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के चांदशहर गांव निवासी सुबोल रविदास की पत्नी प्रमिला रविदास बीते बुधवार को गांव के करीब नौ अन्य श्रद्धालुओं के साथ देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए घर से रवाना हुई थीं. सभी श्रद्धालु पहले ऑटो से तीनपहाड़ पहुंचे. जहां से ट्रेन के माध्यम से बिहार के सुल्तानगंज पहुंचे. सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरने के बाद पूरा जत्था पैदल देवघर के लिए रवाना हुआ. बताया गया कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सफलतापूर्वक जलार्पण करने के बाद अचानक प्रमिला रविदास अपने साथियों से बिछड़ गईं. काफी देर तक उनके वापस नहीं आने पर साथियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की. लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका.महिला का कोई पता नहीं चलने पर साथ गए श्रद्धालुओं ने तत्काल देवघर स्थित सहायता केंद्र में पहुंचकर उनके लापता होने की सूचना दर्ज कराई. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को भी दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों की चिंता बढ़ गई है और वे लगातार महिला की तलाश में जुटे हुए हैं. परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रमिला रविदास के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे सुरक्षित मिलें तो तत्काल मोबाइल नंबर 9693515843 अथवा 7542922781 पर सूचना दें.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *