Skip to main content

Birsa Times

तिलभिट्टा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

तिलभिट्टा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

अजय कुमार कुशवाहा ब्यूरो आदिवासी एक्सप्रेस
कोटालपोखर।
कोटालपोखर-तिलभिट्टा रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 161/30 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है।मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच शुरू कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बगदाबरा निवासी अशोक कुमार के रूप में बताई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरपीएफ या स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने और पहचान पूरी तरह स्पष्ट करने के प्रयास में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *