Skip to main content

Birsa Times

तीन राज्यों के उपचुनाव के परिणाम की घोषणा, बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर जीते

तीन राज्यों के उपचुनाव के परिणाम की घोषणा, बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर जीते

-भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की थी सीट
-दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीती
पटना/भोपाल/अहमदाबाद। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गये हैं। बिहार के बांकीपुर में नितिन नबीन की सीट पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीत गये हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वह दूसरे स्थान पर रहे। बताते चलें कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। रणनीतिकार से उम्मीदवार बने प्रशांत की पार्टी का 2025 में खाता भी नहीं खुला था।

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव:
मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाये।

गुजरात: मंजलपुर उपचुनाव:
गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

बिहारी सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए: प्रशांत
जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि सारा फायदा गुजरात को ही क्यों मिलना चाहिए? बिहारी सिर्फ मजदूर बनने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। राज्य एक बेहतर मुख्यमंत्री का हकदार है। उन्होंने कहा कि मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जायेगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *