-नौडीहा बाजार में दो शिक्षकों के घर छापामारी कई दस्तावेज जब्त
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार जेपीएससी गड़बड़ी मामले की जांच तेज हो गई है। पलामू में पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने सोमवार को कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। जांच टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार में कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली दो शिक्षकों रविशंकर कुमार और संतोष कुमार सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज के पास हमीदगंज मोहल्ला स्थित संतोष कुमार सिंह के आवास और नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक गुलाबझारी घर की जांच की। इस दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
जेपीएससी गड़बड़ी मामले में पलामू में CID-पुलिस की छापेमारी, शिक्षक के घर से कई दस्तावेज जब्त
