Skip to main content

Birsa Times

कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बाबा होटल से पांच गिरफ्तार, तीन महिलाएं मुक्त

कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, बाबा होटल से पांच गिरफ्तार, तीन महिलाएं मुक्त

कोडरमा : दिनांक 01.08.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक, कोडरमा को सूचना प्राप्त हुई कि चंदवारा थानान्तर्गत उरवॉ मोड स्थित बाबा होटल में अनैतिक देह व्यापार से संबंधित गतिविधियॉ संचालित की जा रही है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा पु0नि0-सह- थाना प्रभारी, तिलैया थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक योजनाबद्ध तरीके से चंदवारा थानान्तर्गत उरवॉ मोड स्थित बाबा होटल में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त 03 आरोपियों क्रमशः 1. रंजीत कुमार पे0 कालीचरण यादव साकिन गोरधोवा थाना मुफसिल 2. बिरेन्द्र कुमार पे0 किशोर प्रसाद, साकिन टीकाबीघा, थाना-बारसलीगंज दोनों जिला नवादा(बिहार) एवं 3.मो0 एहतेशाम पे0 मो0 इस्लाम साकिन असनाबाद थाना जिला कोडरमा को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 03 पीडिताओं को भी बरामद/मुक्त कराया गया, जबकि अनैतिक देह व्यापार में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ब्रोकर कैलाश प्रसाद वर्मा पे0 तालो प्रसाद वर्मा साकिन उरवॉ, थाना-चंदवारा, जिला कोडरमा तथा होटल का मैनेजर रवि कुमार पिता महेन्द्र राम साकिन गोरहंद मरकच्चो थाना राजधनवार जिला गिरिडीह को भी पकडा गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य सामान भी बरामद किए गए, जिनमें कंडोम, शराब तथा शराब की खाली बोतलें, सिगरेट, शक्तिबर्धक टेबलेट आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त होटल परिसर से आरोपियों के 02 चारपहिया वाहन एवं 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद/जप्त किया गया है। इस संबंध में चंदवारा थाना अंतर्गत सुसंगित धाराओं एवं अधिनियमों के तहत कांड दर्ज कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा इस अवैध गतिविधि से जुडे अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। जॉच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरूद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कोडरमा पुलिस जिले में अनैतिक देह व्यापार, अवैध शराब, मानव तस्करी एवं अन्य किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तार अभियुक्त –

  1. रंजीत कुमार पे0 कालीचरण यादव साकिन गोरधोवा थाना मुफफसिल जिला नवादा(बिहार)।
  2. बिरेन्द्र कुमार पे0 किशोर प्रसाद साकिन टीकाबीघा थाना बारसलीगंज जिला नवादा(बिहार)।
  3. मो0 एहतेशाम पे0 मो0 इस्लाम साकिन असनाबाद थाना$जिला कोडरमा।
  4. कैलाश प्रसाद वर्मा पे0 तालो प्रसाद वर्मा साकिन उरवॉ थाना चंदवारा जिला कोडरमा।
  5. रवि कुमार पे0 महेन्द्र राम साकिन गोरहंद मरकच्चो थाना राजधनवार जिला गिरिडीह।

बरामद/जप्त सामान –

  1. रॉयल स्टेज शराब 750 एम.एल. का 01 खाली बोतल।
  2. गॉडफादर केन बीयर 500 एम.एल. का 01 खाली एवं 01 भरा हुआ।
  3. ब्लेण्डर प्राईड शराब 180 एम.एल. का 02 खाली बोतल एवं 01 में आधा भरा हुआ।
  4. रेड बुल 250 एम.एल. का 02 खाली बोतल।
  5. टिफन स्लाईस केक – 02 पैकेट।
  6. गोल्डफ््लेक सिगरेट – 01 पीस।
  7. माचिस – 1 पीस।
  8. टेबलेट 01 पीस जिसपर डथ् रेपर पर नाम अंकित नहीं।
  9. मैनफोर्स कंडोम – 02 पीस।
  10. उमंग रास लिखा 02 टेबलेट का खाली रैपर।
  11. फन टाईम कंडोम का खाली पैकेट।
  12. इस्तेमाल किया हुआ कंडोम 03 पीस।
  13. ओप्पो कंपनी का स्मार्टफोन-1
  14. विवो कंपनी का स्मार्टफोन- 1
  15. आईफोन-1
  16. होटल का आगंतुक पंजी-1
  17. ग्न्ट कार 300 पंजीयन सं0 BR 27T 9407
  18. ब्लेनो कार पंजीयन सं0 JH02BU 5943
  19. इलेक्ट्रिक स्कूटी पंजीयन सं0 JH02BY 5323
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *