Skip to main content

Birsa Times

रिश्वत लेते साम्यागढ़ थानाध्यक्ष गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

रिश्वत लेते साम्यागढ़ थानाध्यक्ष गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना जिले के साम्यागढ़ थाना प्रभारी सौरभ को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना परिसर के अंदर की गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पहले मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। आरोप है कि थाना प्रभारी एक मामले में कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता द्वारा तय राशि सौंपे जाने के बाद निगरानी टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम थानाध्यक्ष को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *