Skip to main content

Birsa Times

जमीन विवाद में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जमीन विवाद में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
पाटन,(पलामू)।
पाटन थाना पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पाटन थाना कांड संख्या 113/2026, दिनांक 09 जुलाई 2026, धारा 115(2), 126(2), 118(2), 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त अनुज यादव (40 वर्ष), पिता सुराती यादव, निवासी ग्राम आरेदाना, थाना पाटन, जिला पलामू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि आरोपी पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने तथा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *