Skip to main content

Birsa Times

पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया गड्ढा कीचड़ में तब्दील, राहगीर परेशान

पाइपलाइन बिछाने के लिए किया गया गड्ढा कीचड़ में तब्दील, राहगीर परेशान

विकाश कुमार
कान्हाचट्टी।
कान्हाचट्टी प्रखंड की सड़के वैसे तो पैदल चलने के लायक भी नहीं है, परंतु थोड़ा बहुत जो अच्छी सड़के थी उसे भी पी एच डी विभाग जर्जर करने में लगी हुई है। प्रखंड के कान्हाचट्टी मुख्य बाजार में हर घर जल पहुँचाने के लिए और पाइपलाइन लगाने के लिए जो गड्ढा किया जा रहा है उससे सड़के पूरी तरह बर्बाद हो जा रही है। सैकड़ों राहगीरो का प्रत्येक दिन मुख्य बाजार आना जाना होता है ऐसे में लगातार हो रही बारिश से सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। गाड़िया तो छोड़िए यदि कोई पैदल भी बाजार चला जाए तो भी काफी परेशानी हो रही है। यहां यह बताना अति आवश्यक है कि इस सड़क को बने अभी मात्र कुछ महीने ही हुए है और सड़क को फिर से तोड़ जा रहा है। हालांकि सड़को के मामले में कान्हाचट्टी की हालत वैसे भी अच्छी नहीं है। प्रखंड की अधिकतर सड़क पैदल चलने के लायक भी नहीं है, खासकर कान्हाचट्टी मुख्य बाजार की सड़क तो बरसात के दिनो में नाला में तब्दील हो जाती है। सबसे जरूरी बात की वर्तमान में जिला परिषद, विधायक और सांसद को कान्हाचट्टी के जनता ने अपार प्यार और समर्थन दिया है परंतु फिरभी कान्हाचट्टी की विकास आज भी भगवान भरोसे है।

क्या कहते है पी एच डी विभाग के कार्यपालक अभियंता?
जब इस विषय में पी एच डी विभाग के कार्यपालक अभियंता से टेलीफोनिक माध्यम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कार्य होने के बाद सड़क को मरम्मत करवाया जाएगा। जब उनसे दूसरा सवाल किया गया कि गड्ढा हुए करीब एक महीने बीत चुके है और अब बरसात में गड्ढा पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है तो उन्होंने कहा कि विभाग के कनीय अभियंता द्वारा दिखावा जा रहा है बहुत जल्द सड़क की मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। हालांकि अब देखने वाली बात यह है कि सड़क पहले जैसा बनता है या सिर्फ पी एच डी विभाग खाना पूर्ति करती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *