Skip to main content

Birsa Times

बरहरवा में सनसनी: प्रोफेसर कॉलोनी में क्रशर मैनेजर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बरहरवा में सनसनी: प्रोफेसर कॉलोनी में क्रशर मैनेजर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अजय कुमार कुशवाहा ब्यूरो आदिवासी एक्सप्रेस
-*राकेश राय बाकुडी स्थित एक क्रशर कंपनी में पिछले कई वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत थे *
बरहरवा।
बरहरवा थाना क्षेत्र के बिंदुधाम पथ स्थित वार्ड संख्या-2 की प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने राकेश राय के घर में संदिग्ध स्थिति देखकर इसकी सूचना बरहरवा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के छोटे भाई मुकेश राय ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद वह अपनी मां एवं अन्य परिजनों के साथ बुधवार सुबह लगभग 11 बजे पटना से बरहरवा पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राकेश राय बाकुडी स्थित एक क्रशर कंपनी में पिछले कई वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बिहार के दानापुर में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी उनके साथ बरहरवा स्थित आवास में रह रही थी। राकेश राय अपने पीछे दो पत्नियां और चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, राकेश राय और उनकी दूसरी पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दूसरी पत्नी भी घर में मौजूद थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बरहरवा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस पारिवारिक विवाद सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *