Skip to main content

Birsa Times

उड़ीसा में काम के दौरान इटखोरी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

उड़ीसा में काम के दौरान इटखोरी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

-शव को आने के इंतिजार में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर पंचायत के बाकचों सरकुरवा गांव निवासी शशि कुमार सिंह (25 वर्ष), पिता अंगद सिंह, की उड़ीसा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार को जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि शशि कुमार सिंह रोजी-रोटी कमाने के लिए उड़ीसा में मशीन चलाने का काम करते थे। रविवार को अचानक उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। परिजन और ग्रामीण घटना की सही जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है। शशि कुमार सिंह के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। शव के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *