Skip to main content

Birsa Times

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत में बढ़ी बाघों की संख्या, संरक्षण में कायम वैश्विक नेतृत्व

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत में बढ़ी बाघों की संख्या, संरक्षण में कायम वैश्विक नेतृत्व

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बाघ संरक्षण के क्षेत्र में भारत ने अपनी वैश्विक नेतृत्व की स्थिति को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि दुनिया के लगभग 75 प्रतिशत बाघ अब भारत में हैं और देश में उनकी संख्या बढ़कर 3,682 हो गई है। ये बाघ देशभर के 58 टाइगर रिजर्व में संरक्षित हैं।

भूपेंद्र यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि बाघों की बढ़ती संख्या देश के जंगलों की बेहतर स्थिति और वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि संरक्षण संबंधी नीतियां और विभिन्न पहल प्रभावी साबित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। साथ ही जंगलों से जुड़े स्थानीय समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने और उनके हितों की रक्षा के लिए भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के सामूहिक प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम बताया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *