Skip to main content

Birsa Times

कटोरिया तेलंगावा में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण

कटोरिया तेलंगावा में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण

बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव
बांका।
बांका जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज कटोरिया प्रखंड अंतर्गत तेलंगावा पंचायत में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि डिग्री कॉलेज का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अभियंता एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि शेष सभी कार्य, विशेष रूप से चारदीवारी, फिनिशिंग एवं अन्य लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा 09 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए। सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने तथा कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा तथा समय-समय पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यदि कार्य में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित एजेंसी एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *