Skip to main content

Birsa Times

आज़ादी के 75 साल बाद भी पलामू का योगियाथान बेहाल: पानी में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

आज़ादी के 75 साल बाद भी पलामू का योगियाथान बेहाल: पानी में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया विरोध, कहा- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’

आदिवासी एक्सप्रेस/ पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू।
जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत खैरादोहर अंतर्गत योगियाथान,अर्जुन प्रजापति के घर से आवादगंज, विलास भुइया के घर तक लगभग 1 किलोमीटर कच्ची सड़क बरसात के मौसम में गड्ढे पानी में तब्दील ग्रामीणों का दिखा विरोध अलग अदाज पानी में खड़ा होकर कर रहे हैं विरोध पंचायती चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं बहिष्कार करने की बात कही है प्रेमचंद प्रसाद, रहमत, सहमत अंसारी, अनवर अंसारी, कामेश्वर प्रजापति ,छटू साव बीरेंद्र प्रजापति प्रमोद प्रसाद ,ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बावजूद भी सड़क नहीं बनने से स्कूली बच्चे और बीमार व्यक्तियों को ले जाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ता है और पंचायती चुनाव 15 साल में कई जनप्रतिनिधि बदल गए लेकिन योगीयाथान सड़क का हालात नहीं बदला…कई बार स्थानीय मुखिया ,पंचायत समिति के पास शिकायत करने के बावजूद भी कई साल बीत गए लेकिन सड़क पुलिया नहीं बना चुनाव के समय जनप्रतिनिधि करते हैं बड़े-बड़े वादा धरातल पर नहीं करते हैं विकाश के कार्य इस बार गांव के सड़क नहीं तो वोट नहीं.. नारा भी लगाया. वही ग्रामीणों ने बदहाल स्थिति को देखते हुए सड़क, पुलिया,बनाने की मांग कर रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *