Skip to main content

Birsa Times

उंटारी रोड थाना पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा लंबित मामलों में कार्रवाई जारी

उंटारी रोड थाना पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा लंबित मामलों में कार्रवाई जारी

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता मोहम्मद शमीम
उंटारी रोड, (पलामू)।
पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगा निवासी रविन्द्र राम ( पिता अवधेश राम) को उंटारी रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतोष गिरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कांड संख्या 25/26 दिनांक 02 /मई 2026 के प्राथमिकी अभियुक्त रविंद्र राम को गिरफ्तार किया गया पुलिस के अनुसार उक्त मामला पहले भारतीय न्याय संहिता (BNS)की धारा 80/3(5) के तहत दर्ज था जिसे बाद में परिवर्तित कर धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लंबित मामलों के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि फरार एवं और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार और वारंटियों की नियमित गिरफ्तारी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने के साथ आम लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत होता है। ऐसे अभियानों की निरंतरता अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक पहल है।
यदि आपके आसपास किसी अपराध या फरार अभियुक्त की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे आपकी सतर्कता सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *