Skip to main content

Birsa Times

समय से पहले पूरा हुआ खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम

समय से पहले पूरा हुआ खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम

खूंटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत खूंटी जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

एसआइआर -2026 के अंतर्गत जिले में 20 जून से 29 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण और प्रिंटिंग का कार्य किया गया। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारियों ( बीएलओ) की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया गया।

साथ ही मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की गई। इस उपलब्धि पर उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी , बूथ लेवल अधिकारी , बूथ लेवल एजेंट सहित सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, बेहतर समन्वय और सतत मॉनिटरिंग के कारण निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया जा सका। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार देर रात जारी विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

एसआइआर -2026 के अगले चरण में 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका 3 अक्टूबर तक नियमानुसार निष्पादन होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आगामी चरणों में भी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *