Skip to main content

Birsa Times

बन्दुआ हिंसा और चाकूबाजी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, एक की मौत के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन

बन्दुआ हिंसा और चाकूबाजी मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, एक की मौत के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन

चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बन्दुआ में हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 को बन्दुआ गांव में भड़की इस हिंसा में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया था, जबकि दो अन्य लोग चाकू के वार से गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इलाज के दौरान चाकू से घायल एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात में संलिप्त इमरान मियां, सरातुल मियां, शहबाज मियां, तबरेज आलम, इसराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेरू मियां तथा पालु मियां (सभी निवासी बन्दुआ, थाना चैनपुर, जिला पलामू) को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

मामले को लेकर चैनपुर थाना में कांड संख्या 175/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं, 27 आर्म्स एक्ट एवं 8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम 2012 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम का 1 खोखा, खून से सना 1 धारदार चाकू, 2 बेल्ट और ब्लड सेम्पल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल गोकुल मियां का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर चैनपुर थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *