Skip to main content

Birsa Times

पलामू में युवक की अपहरण के बाद हत्या: मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, वारदात में शामिल अन्य की तलाश जारी

पलामू में युवक की अपहरण के बाद हत्या: मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, वारदात में शामिल अन्य की तलाश जारी

पलामू। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र से अगवा किए गए युवक प्रभात कुमार मेहता की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चंद्रवंशी को कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित राजनकुंटे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा घटना में शामिल अपने अन्य साथी और मोटरसाइकिल की जानकारी पुलिस को दी है।

मामले की शुरुआत 25 जुलाई 2026 को हुई थी, जब राहदेवा गांव के रहने वाले ठाकुर दयाल मेहता ने पाटन थाने में अपने पुत्र प्रभात कुमार मेहता के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कुड़वा गांव निवासी राहुल राम पर अपने बेटे को मोटरसाइकिल से अगवा करने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पाटन थाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं (140(1)/140(2)/140(3) बी०एन०एस०) के तहत कांड संख्या 120/2026 दर्ज किया गया।

अनुसंधान के दौरान 26 जुलाई 2026 की दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पांडेपुरा करोरिया गांव में देवेंद्र भुइयां के एक अर्द्धनिर्मित मकान से अपहृत प्रभात कुमार मेहता का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी शुरू की और अंतरराज्यीय कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को बेंगलुरु से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से दो सिम कार्ड वाला एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *