Skip to main content

Birsa Times

गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,दिल्ली से घर लौट रहे थे दिनेश गुप्ता

गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,दिल्ली से घर लौट रहे थे दिनेश गुप्ता

आदिवासी एक्सप्रेस/विशेष प्रतिनिधि बिश्रामपुर विधानसभा
रेहला,(पलामू):
रेहला क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा रोड़ जंक्शन पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुए एक दर्दनाक रेल हादसे में पांडू प्रखंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद गुप्ता (45),पिता परमेश्वर साव,ग्राम गुआसरई,पंचायत सिलदिली,प्रखंड पांडू,जिला पलामू निवासी के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार दिनेश प्रसाद गुप्ता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते थे और घर लौट रहे थे।शुक्रवार सुबह गढ़वा रोड़ जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया,जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए।हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।रेलवे पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जांच में ट्रेन से उतरते समय संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।मृतक अपने पीछे तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके परिवार में पुत्री काजल कुमारी (24 वर्ष),सोनू कुमारी (20 वर्ष) तथा पुत्र विक्रम कुमार गुप्ता (16 वर्ष) हैं।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद सिलदिली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालमुकुंद पासवान मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *