Birsa Times

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले दों आरोपी को किया गिरफतार,भेजा जेल

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले दों आरोपी को किया गिरफतार,भेजा जेल

सौरभ भगत
अमड़ापाड़ा-थाना क्षेत्र के बड़दाहा गांव के निकट इकडी़ नाले पर बीजीआर कोल कंपनी के निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने किया।घटना गत 14 मई की मध्य रात्रि बीजीआर कोल माइंस कंपनी साइट पर हुई थी।वहीं एसपी अनुदिप सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बीजीआर कोल माइंस कंपनी द्वारा बड़दाहा गांव के पास सड़क,नाला एवं पुल निर्माण कर रही थी।तभी 14 मई की रात दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति ने कार्य मे तैनात सुरक्षा गार्ड रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को डरा धमकाकर लेवी की पर्ची थमाई और उसे जबरन पढ़वाई गई थी।पर्ची में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी एवं टीपीसी के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी।इस मामले में कंपनी के अधिकारी ने अमड़ापाड़ा थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी टीम का गठन किया गया था।टीम ने कई तकनीक सूचना के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा निवासी चांद हांसदा उर्फ चुटरोय हांसदा और पचुवाड़ा निवासी चानुस सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया‌ हैं।दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा,एसआई चंदन कुमार सिंह,एसआई पप्पू कुमार,एएसआई अमित कुमार राय सहित पुलिस दल-बल शामिल थे।।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *