सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केनुआर गांव में आज रविवार को मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से एक-एक आदमी घायल हो गए। आनंदपुर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर रोहित कुमार मंडल पिता- कारु मंडल ने बताया कि आज रविवार को करीब 10 बजे वह अपने मवेशी को बगल के खेत में चरा रहे थे। इसी दौरान एक नवजात बछड़ा सड़क पर भटक गया।जिसे वह उठाकर घर में रखकर लौट रहे थे। तभी गांव के नारायण मंडल, अशोक मंडल, अरविंद मंडल, अजय मंडल, संतोष मंडल व कुछ महिलाओं ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपित उक्त सभी लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके चचेरे भाई प्रदीप कुमार मंडल ,पिता- मोहन मंडल को भी सभी लोगों ने मार-पीट कर उनका सिर फोड़ दिया।घटना की सूचना पर पहुंची आनंदपुर थाना पुलिस ने नारायण मंडल व अशोक मंडल को पूछताछ के लिए थाना लाया और पुछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया।वहीं, दूसरे पक्ष के नारायण मंडल ने भी मारपीट को लेकर थाना में आवेदन कार्रवाई करने की मांग किया है।इस संबंध में आनंदपुर थानाअध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
