आजसू ने मनाया संकल्प दिवस

झारखण्ड के विषयों, विचारों और आकांक्षाओं के ‌साथ चलने का संकल्प लें: विकास राणा

झारखण्ड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्ज़ा देने का संकल्प लें: राजसिंह चौहान

झारखंड के वर्तमान को संवारने के साथ भविष्य बेहतरीन बनाने का संकल्प लें: विजय वर्मा

हजारीबाग। बंशीलाल चौक स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस मनाया संकल्प दिवस के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के हज़ारीबाग केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा ने किया तथा मंच संचालन केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह ने किया।

संकल्प दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा एवं विशिष्ट अतिथि बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान उपस्थित हुए। संकल्प दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि आजसू पार्टी कार्यकर्त्ता झारखण्ड के विषयों, विचारों और आकांक्षाओं के ‌साथ चलने का संकल्प लें।

आजसू पार्टी के नौजवानों ने अलग झारखण्ड राज्य के आन्दोलन को और गति देने का संकल्प लिया जिसके परिणाम स्वरुप झारखण्ड अलग राज्य का निर्माण हुआ । विशिष्ट अतिथि बरही विधानसभा प्रभारी राजसिंह चौहान ने कहा कि झारखण्ड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्ज़ा देने का संकल्प लें ! आज झारखण्ड गठन के दो दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद भी स्थानीय निति, नियोजन निति, विस्थापन नीति नहीं बनी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा ने कहा कि झारखंड के वर्तमान को संवारने के साथ भविष्य बेहतरीन बनाने का संकल्प लेने की जरुरत है। वैचारिक मतभेद भूलकर ईमानदारी से झारखण्ड के विकास को आगे बढ़ाने की जरुरत है।

आजसू पार्टी की बैठक में जिला सचिव विवेक कुमार राणा, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बारला, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, अधिवक्ता संघ के प्रमोद कुमार वर्मा, सदर प्रखण्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारु प्रखण्ड अध्यक्ष राजू प्रसाद, अशोक प्रसाद, कटकमदाग प्रखण्ड अध्यक्ष अवध किशोर साव, नगर अध्यक्ष आफ़ताब आलम, नगर सचिव अविनाश कुमार पिंकू, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment