मोदी सरकार देश के ऐतिहासिक धरोहरों को कर रही बर्बाद: संतोष सिंह

गोमो। गोविंदपुर क्षेत्र के तिलाबनी पंचायत मयरा गांव में देर रात को ऐसा कोई गांव नहीं जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पांव नहीं कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पहुंचे। जहां ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणो से मिलकर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण कांग्रेस मे शामिल हुए। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की ऐतिहासिक धरोहरों को भी बर्बाद करने पर उतारू हैं। जहां एक तरफ देश की आम जनता मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी से त्रस्त हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा जाति -धर्म के नाम पर सत्ता के लोभ में आम जनता को बेवकुफ बना रही हैं। सबसे बड़े भ्रष्टाचारी अडानी के पोल खुल जाने के बाद भी आखिर प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैंजिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास में अभुतपूर्व कार्य किए हैं, वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार सरकारी संस्थानों को भी बेचने पर उतारू हैं। देश की जनता अब इस धोखेबाज सरकार को अच्छी तरह से समझ और पहचान गई हैं। 2024 आगामी संसदीय चुनाव में देश की जनता के आर्शिवाद -सर्मथन से कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करने जा रही हैं, इसमें कोई दो राय नहीं हैं। संतोष सिंह ने नेहरू म्युजियम का नाम बदने पर कहा मोदी सरकार कांग्रेस के बनाए संस्थान का नाम बदलकर कांग्रेस का इतिहास भुलाना चाहती है। भाजपा सरकार ने नौ साल मे लोगो के आंख मे धुल झोंकने के अलावा कुछ नही किया। बीजेपी पुछती कांग्रेस ने सत्तर साल मे क्या किया। सात साल पहले 2000 हजार का नोट लाने वाले अपना निर्णय पर कायम नही रह सके। उन लोगो को यह पुछने का अधिकार नही है कि सत्तर साल मे कांग्रेस ने क्या किया। जिस संविधान के तहत मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं वो संविधान भी कांग्रेस का बनाए हुए हैं।उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत नीरज इरफान खान चौधरी, जिला महासचिव मसूद आलम, वकील बाउरी, जिला महासचिव मंजूर आलम उर्फ सोनू खान, उत्तम दा ,उज्ज्वल दा, पोरैस दां, फटीक दा, विदेश दा, प्रसन्नजीत दा, अशोक दा, सुदेश दा जादू दा, पागल दा, जयराम दा, महान दा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment