हरिजन की भूमि पर जबरन मनरेगा कार्य के नाम पर हो रहा है पैसे का खेल
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर-मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत पोस्तवारी पंचायत स्थित चरकी पहाड़ी गांव के कारु मांझी ने जिला उपविकास आयुक्त को आवेदन प्रेषित कर मनरेगा योजना के तहत एक हरिजन की जमीन पर एक ही डोभा निर्माण के नाम पर अवैध रूप से दो बार राशि के निकासी का आरोप लगाया है।
वहीं आवेदन में आवेदक कारु मांझी ने बताया है कि मेरे नाम से 100X100X10 डोभा का निर्माण हुआ था,जिसका कोड संख्या 3422002022/1f/7080901291965 -(0/18-19) है, जिसको पूर्ण कर लिया गया था,बावजूद फिर उसी डोभा में 60X60X10-25-26 में पुनः रीना देवी,पति मुकेश यादव,ग्राम चरकी पहाड़ी कोड संख्या -3422002022/1f/7080904041227 है,जिसमें कुल निकासी 1.80.198 रुपए की कर ली गई है।
वहीं कारु मांझी ने कहा है कि जब वह इस बात की गांव घर मे पता किया तो गांव के ही पिंटू कुमार यादव उर्फ़ गणेश यादव,पिता धनेश्वर यादव,ग्राम चरकी पहाड़ी ने बताया कि इस कार्य का बोर्ड हमने लगवाया है और निकासी भी हमने ही करवाया है।साथ ही धमकी देते हुए कहा तुमको जहां जाना है जा सकते हो।
वहीं कारु मांझी ने कहा कि उक्त भूमि उसकी जमाबंदी जमीन है और वे लोग हरिजन जाती से आते हैं,उन लोगों की संख्या कम है इसलिए बार बार प्रताड़ित किया जाता है और जाति सूचक गंदी गंदी गाली दी जाती है।जान से मारने की धमकी भी देता है,इतना ही नहीं हमलोगों की जमीन के नाम पर मनरेगा तथा अन्य योजनाओं से फर्जी निकासी भी करते रहता है।वहीं आवेदक कारु मांझी ने उपविकास आयुक्त से इन सभी चीजों की जांच कर आरोपी पर कार्यवाई की मांग किया है।
