Birsa Times

राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

रिपोर्ट / निशांत कुमार

हसपुरा(औरंगाबाद) :- जिले के हसपुरा प्रखण्ड स्थित बुधवार को हसपुरा प्रखंड के दाउदनगर गया रोड एनएच 120 से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने का कार्य पचरुखिया बाजार से किया गया। हसपुरा सीओ कौशल्या कुमारी के नेतृत्व में पचरुखिया बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ दुकानदारों और रेहड़ी लगाने वालों ने मिट्टी भराई कर अतिक्रमण कर लिया था।जिसके कारण सड़क सिकुड़ कर पतला हो गया था। सीओ के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के मौजूदगी में जेसीबी से मिट्टी सहित बास-बल्ले को हटाया गया। वहीं सड़क के किनारे सड़क पर सब्जी का रेहड़ी लगाने वालों को भी सख्त चेतावनी दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पीएचईडी विभाग द्वारा बिछाए गए पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पाइप बिछाने के छः महीने बाद भी पानी का सप्लाई नहीं हो पा रहा था।
सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण पचरुखिया बाजार में हमेशा जाम की स्थिति बनी हुई रहती है। अतिक्रमण हटाने के बाद स्थिति में सुधार होने की जुंजाइश है। इस संबंध सीओ कौशल्या कुमारी ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।सभी राजमार्ग से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *