आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : इटखोरी मुख्य सड़क के गिद्धौर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोड के हनुमान मंदिर समीप बालू लदा ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। मृत महिला बारिसाखी के मायाडीह गांव निवासी दिलीप रविदास की 26 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुयी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप अपने ससुराल बरही से वापस अपने घर एक ही बाइक पर सवार पत्नी और एक दो वर्ष की बच्ची के साथ आ रहा था। बालू लदा ट्रैक्टर चतरा की ओर तेजी से जा रहा था। पुलिस वाहन को देख ट्रैक्टर अचानक घुमाया और ब्रह्मपुर मोड स्थित हनुमान मंदिर समीप बाइक को टक्कर मार दिया।जिससे महिला की माथे पर ट्रैक्टर चढ़ गया और महिला की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दिन सुबह का है, घटना में दिलीप तथा छोटी बच्ची को चोट लगी है। ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को समझाया तब सात घंटे के बाद जाम को हटाया गया।
