बांका कटोरिया से संवाददाता श्रीकान्त यादव कि रिपोर्ट
बांका कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अन्तर्गत कनचपरा गांव में वज्रपात के चपेट में आने से एक दो बच्चे की मां की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 29 वर्षीय रधिका देवी पति जयप्रकाश यादव के रूप में हुई है जो किसी काम से आपने आम का बगीचा गयी थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गईं। जिनसे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बगीचे की ओर दौड़े तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मृतिका के आठ वर्षीय पुत्र पियूष कुमार व तीन वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी की रो-रोकर बुराहाल है। घटना की सुचना मिलते ही जमदाहा ओपी पुलिस एस.आई दिनेश कुमार पांडेय सदलबल घटनास्थल पर पहुचे और शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
