Birsa Times

पिठौरिया थाना से सौ मीटर दूरी पर कई दिनों से पड़ी मवेशी का शव समाज सेवी अमरेश के पहल से हटाया गया

पिठौरिया थाना से सौ मीटर दूरी पर कई दिनों से पड़ी मवेशी का शव समाज सेवी अमरेश के पहल से हटाया गया

संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी
राँची।
पिठौरिया थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक मवेशी की डेड बॉडी पिछले कई दिनों से पड़ी हुई थी। इससे आसपास के लोगों और राहगीरों को दुर्गंध के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने कई दिनों तक समस्या झेलने के बाद इसकी सूचना समाजसेवी अमरेश कुमार महतो को दी। सूचना मिलते ही समाजसेवी अमरेश कुमार महतो मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर मृत मवेशी के शव पर मंगलवार को मिट्टी डलवाकर उसका सुरक्षित निस्तारण कराया। इसके बाद क्षेत्र में फैली दुर्गंध से लोगों को राहत मिली और राहगीरों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों ने समाजसेवी अमरेश कुमार महतो के त्वरित प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान होने से संभावित संक्रमण और अन्य परेशानियों से बचाव हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी अपील की कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *