सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदवारी पंचायत के गुरहा व पेसरहा गांव में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने घर की दरवाजे में लगे ताला तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर लेने की मामला सामने आया है।जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का व्यापक माहौल बना हुआ है।बताया जाता है कि गुरहा गांव निवासी विजय यादव पिता कारु यादव सहित सभी लोग घर में सोए हुए थे।सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला हुआ पाया गया। घर की तालाशी के दौरान पता चला कि बक्से में लगा ताला टूटा हुआ है और उसमें रखा जमीन खरीदने के लिए रक्खा गया करीब 1 लाख 25 हजार रुपये नगद तथा 1 किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवरात चोरी कर लिया था। घटना की सुचना पर पहुंची आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार,सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना में शामिल चोरों की पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
