सं, सू-पंकज पंकज कुमार ठाकुर
मृतक वृद्ध की शव को छिपाने की कोशिश करने की आरोप
चांदन (बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमजोरी पंचायत के वार्ड नंबर 6 लीलावरण गांव में एक वृद्ध की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लीलावरण गांव के 75 वर्षीय वृद्ध मन्नू यादव की रात्रि संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बाजार गर्म है।
सिमुलतला थाना क्षेत्र के बासपेयडीह गांव की बताई जा रही है।जहां बृहस्पति उर्फ गांगो तूरी पिता तेजो तूरी के घर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक के छोटे पुत्र प्रकाश यादव ने बताया कि उनके पिता गुरुवार की शाम गाय खरीदने के लिए घर से करीब ₹17 हजार लेकर निकले थे।लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह एक आदमी द्वारा जानकारी मिली कि उनके पिता बासपेयडीह गांव में मृत अवस्था में पड़ा हैं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे स्वजनों ने शव की शिनाख्त की और बताया कि मृतक के शरीर पर गर्म पानी से जलने के निशान उभरें थे। वहीं ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांगो तूरी महुआ शराब का कारोबार करता है और मृतक का उसके यहां आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि मृतक के पास मौजूद पैसों को देखकर आरोपी गांगो तूरी एवं उसकी पत्नी की नीयत बदल गई और दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद मामले को दबाने और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश किये जाने की भी चर्चा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कि आरोपी घटना के बाद घर में ताला जड़कर फरार हो गया।मामले की जानकारी मिलते ही सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी एवं झाझा एसडीपीओ सदलबल घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।साथ ही उसके पास से ₹41,750 नगद बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है।घटना की खबर फैलते ही आस-पास गांवों के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।हृदयविदारक दृश्य को देखकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।मौत की खबर सुनकर स्वजनों की रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
