कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला नेहा राज की गला रेतकर की गई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राणा और उसकी पत्नी देवन्ति देवी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को नेहा राज की हत्या की घटना सामने आने के बाद कोडरमा थाना में कांड संख्या 92/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ एवं पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू, दो मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण अवैध संबंध और बदले की भावना बताया जा रहा है। मृतका के पति शंभु राणा और देवन्ती देवी के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। बता दें कि देवन्ती देवी शंभु राणा रिश्ते में चाची भतीजा का संबंध था । इस संबंध में पुलिस अलग से भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
छापेमारी दल में कोडरमा थाना प्रभारी, तिलैया थाना प्रभारी, चंदवारा थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
कोडरमा में महिला हत्या कांड का खुलासा, पति सहित दो गिरफ्तार
