Birsa Times

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु दाऊदनगर में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण हेतु दाऊदनगर में जागरूकता रथ को किया गया रवाना

यह रथ हर कसबे तक करेगा प्रचार-प्रसार और शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को मिलेगा इसका लाभ- प्रधान जिला जज।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन कुमार द्वारा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दाऊदनगर से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों एवं ऋण वादों के निस्तारण हेतु दाऊदनगर के सुदरवर्ती क्षेत्रों के लोगो को जागरूक करने के लिए बैंक से सम्बन्धित जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, तान्या पटेल सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। प्रधान जिला जज ने इस अवसर पर बताया कि दिनांक 09-05-2026 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा न सिर्फ शहर एवं कस्बो के लोगो मिले बल्कि अनुमंडलीय क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो तक पहूँचे इस उद्देश्य के लिए यह जागरूकता रथ कारगार साबित होगा।
जागरूकता रथ रवाना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियाँ अन्तिम चरण में है इस बार बैंक से संबंधित दाऊदनगर अनुमंडल क्षेत्र के बैंक के लिए दाऊदनगर में ही बेंच का गठन किया गया है इसके साथ साथ और अधिक से अधिक लोगो को इसकी जानकारी उपलब्ध हो इसके लिए जागरूकता रथ के साथ-साथ सोसल मीडिया, समाचार-पत्र, तथा अन्य कई माध्यमों से लोगो से यह अपील किया जा रहा है कि वे अपने सुलहनीय वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करायें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *