बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव
बांका जयपुर थाना क्षेत्र के कधार स्थित हाई स्कूल के पास बच्चों से भरा स्कूल बस को गिट्टी लोडेड हाईवा ने ठोकर मार दी। जिससे स्कूल बस में स्क्रेच आ गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गया व बस में सवार नौनिहाल घटना की शिकार होते होते बच गया । घटना को देख स्थानिय आम जनता में रोष पैदा हो गया एवं आम जन ने हाईवा चालक को सबक सिखाने का मन बना लिया और स्थानिय जयपुर थाना को सूचित किया । सूचना पाकर जयपुर थाना के ए एस आई मुकेश कुमार दल बल समेत घटना स्थल पर पहुँच कर आम जन को समझा बुझा कर शांत कराया और हाईवा के चालक से गिट्टी का पेपर की मांग की । चालक कोई पेपर उपस्थित ना करा पाया और ओवर लोड का भी मामला पाया गया । हाईवा को जयपुर पुलिस कब्जे में लेकर थाना ले आई । इस बावत में थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मामला खनन से संवधित है इस लिये खनन विभाग बांका को सूचित कर दी गई है । खनन विभाग के बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा।
