Birsa Times

देवघर उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

देवघर उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने आज आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सफल संचालन और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया।
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वारों, प्लेटफार्मों, और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। उन्होंने रेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ‘क्राउड मैनेजमेंट’ (भीड़ नियंत्रण) के लिए पुख्ता योजना बनाई जाए, ताकि कहीं भी भगदड़ जैसी स्थिति न बने। साथ ही उपायुक्त ने यात्रियों के लिए पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त शौचालयों की सफाई और विश्रामालयों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मेला के दौरान भीड़, गर्मी और उमस को देखते हुए स्टेशन परिसर में पंखों, कूलर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आगे श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाए जाने वाले अस्थाई पंडालों और होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। आगे मेला के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए 24×7 हेल्प डेस्क और उद्घोषणा प्रणाली (PA System) को और प्रभावी बनाने का निर्देश सूचना जनसंपर्क विभाग को दिया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में अस्थाई मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और आरपीएफ व जिला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण के उपरांत शशि प्रकाश सिंह ने कहा, प्रशासन का लक्ष्य है कि देवघर आने वाले हर शिवभक्त को एक सुखद और सुरक्षित अनुभव मिले। जसीडीह रेलवे स्टेशन मुख्य प्रवेश द्वार है, इसलिए यहाँ की व्यवस्थाएं त्रुटिहीन होनी चाहिए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा स्टेशन मैनेजर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *