चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह में छात्रों से नाला साफ कराए जाने को लेकर आज शनिवार को छात्रों के अभिभावकों का गुस्सा फूटा और शिक्षक के खिलाफ जमकर काटा बवाल।गाजोरायडीह, पुझारडीह,जतवारा और सुरंगी गांव के दर्जनों अभिभावक विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों अभिभावक ने बताया कि बीते बुधवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा आधा दर्जन छात्रों से नाले की सफाई कराई गई थी।जिसका विडियो सोशल मीडिया वायरल होने पर हम सबों को जानकारी मिली थी।जबकि विडियो वायरल होने के तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ किसी भी प्रकार के कार्रवाई नही होने की आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
विद्यालय में अभिभावक द्वारा ह
हंगामा करने की सुचना पर पहुंची आनंदपुर थाना पुलिस स्थिति को नियंत्रित किया। पंचायत के उप-मुखिया सुजीत रमानी के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। वहीं नाला साफ करने वाले छात्रों का कहना है कि उनसे जबरन नाला साफ करने के लिए कहा गया था और मना करने पर मारपीट भी की गई। छात्रों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।वहीं, प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह ने पहले आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत दोबारा नहीं होगी।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों से नाला साफ कराने को लेकर अभिभावक ने काटा बवाल।सं सू पंकज कुमार ठाकुर
