Birsa Times

82.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार।

82.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के बेहंगापुल के समीप चांदन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑटो से 82.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को चांदन थाना पुलिस को एक ऑटो से शराब तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली थी।जिसको लेकर चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार ने बेंहगापुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर देवघर की और से चांदन की और आ रही एक ऑटो को रोककर तलाशी के दौरान 82.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान मुन्ना राणा पिता डालचन्द्र राणा सा०खेरा, थाना -खेरा, जिला जमुई के रूप में पहचान की गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *