Birsa Times

जान जोखिम में डालकर लोग करते है रेलवे ट्रैक पार

जान जोखिम में डालकर लोग करते है रेलवे ट्रैक पार

प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने की मांग*

लखीसराय/ कजरा,

डॉ आर लाल गुप्ता

मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत

जमालपुर रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन से एक नंबर से दो नंबर अथवा दो नंबर से एक नंबर की तरफ आने जाने के लिए रेल यात्री
अक्सर रेलवे फुट ब्रिज का इस्तेमाल न करके रेलवे ट्रैक को ही पार कर जाते हैं जो खतरे की घंटी से कम नहीं है। हालांकि दूसरी ओर रेल यात्रियों के पक्ष से यह बात भी सुनाई पड़ती है कि फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ने उतरने में काफी परेशानी का सबब सिद्ध होता है। विशेषकर बीमार व उम्रदराज लोगों के लिए तो काफी मुश्किल होता है। जानकारी हो कि आमतौर से पचास पचपन वर्ष के आयु वाले लोगों में कमर या घुटना दर्द की शिकायत रहती हीं है। जिसका इलाज घुटने बदलने की स्थिति तक हो सकती जो आम आदमी के वश में नहीं है क्योंकि घुटनों को बदलने में काफी महंगे खर्च करने की जरूरत पड़ती है।

प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाने की मांग
किऊल जमालपुर रेल खंड के बीच धनौरी, यूरिन, अभयपुर, धरहरा व दशरथ पुर इन सारे रेलवे स्टेशन से कजरा रेलवे स्टेशन में राजस्व की आमदनी सबसे ज्यादा है। यह दीगर बात है कि सबसे ज़्यादा आमदनी वाले रेलवे स्टेशन मे रेलवे पॉलिसी के अंतर्गत सुविधा भी ज़्यादा मिलनी चाहिए। जो नही मिल पा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सिंह, अधिवक्ता मो. अकबर अली,मुनि लाल मंडल, अजय सिंह, सीताराम यादव सहित दर्जनों लोगों ने कजरा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के सुविधा के लिए लिफ्ट लगाने की मांग किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *