आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : चतरा में परिसदन भवन के पास माल वाहन अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चतरा शहर के परिसदन भवन के सामने जब बिहार से इटखोरी में चूजे उतारकर वापस लौट रहा एक मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक पर पलट गया। हादसे के वक्त हंटरगंज के गायघाट के रहने वाले बाइक पर बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी गाड़ी उन पर काल बनकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद वाहन के नीचे दबे दोनों घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपना लोन पास करवाने चतरा आए थे। हादसे में उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चतरा सदर अस्पताल से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
