Birsa Times

नौडीहा बाज़ार: 1400 किलोग्राम अवैध महुआ शराब दो भट्टी ध्वस्त एक गिरफ्तार

नौडीहा बाज़ार: 1400 किलोग्राम अवैध महुआ शराब दो भट्टी ध्वस्त एक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही दो आरोपी मौके से फरार।
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू।
जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पलामू उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर पंचायत अंतर्गत जमालपुर (सतबरवा) तथा करकटा पंचायत के टाड़ी क्षेत्र में संचालित दो अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। उत्पाद विभाग को इन क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद उपायुक्त एवं उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों ठिकानों से करीब 1400 किलोग्राम जावा महुआ (महुआ लहन) एवं 40 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब बरामद की। मौके पर ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ भारी मात्रा में महुआ लहन को नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान उत्पाद पुलिस ने जमालपुर निवासी नागेंद्र यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य आरोपी—एक जमालपुर तथा दूसरा करकटा का निवासी छापेमारी के दौरान फरार हो गए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *