साहिबगंज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज में और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, राजमहल में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में इस वर्ष कि दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया | जिसका ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड के सभी जिलों में झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची, माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत नारायण प्रसाद, जज, झारखण्ड हाई कोर्ट -सह- कार्यकारी अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से किया | जिसका सीधा प्रसारण साहेबगंज और राजमहल के व्यवहार न्यायालय स्थित लोक अदालत कक्ष में स्क्रीन पर उपस्थित लोगों ने देखा | उद्घाटन के उपरान्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री अखिल कुमार ने विभिन्न लोक अदालत बेंचों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति के आधार पर मामलों के समाधान से न केवल न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आती है, बल्कि पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण भी कायम रहता है उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो पाता है, जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ और खर्च से राहत मिलती है। उन्होंने उपस्थित पक्षकारों से अपील की कि वे लोक अदालत की उपयोगिता को समझते हुए अधिकाधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में लाने तथा उनके निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया, ताकि आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जा सके।इस लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री संजय कुमार उपाध्याय, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री गुलाम हैदर , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लामाये, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अभिषेक प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी आलोक मरांडी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रिचेश कुमार, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, लोक अभियोजक व उनके अधीनस्थ, चीफ लीगल एड डिफेन्स कौंसिल अरविन्द गोयल और उनकी टीम, अधिवक्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, बैंक कर्मी, पारा विधिक स्वयं सेवक एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी सहित वादकारीगण उपस्थित थे |इस राष्ट्रीय लोक अदालत में साहेबगंज न्यायमंडल और राजमहल अनुमंडलीय न्याय मंडल में कुल 9830 मामलों का निपटारा करके रु 1682067855/- समझौता राशि की प्राप्ति हुई |
साहिबगंज में व्यवहार न्यायालय परिषर में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
- May 11, 2026
0
13
Less than a minute
You can share this post!
administrator
