बाराकोला से ही खुल सकता है हत्या का राज
देवघर
जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराकोला गांव निवासी मितन राय की हत्या 11 नवंबर 2023 को बेहरमी से कर दी गई थी । करीब 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ रही है। इस मामले में तीन इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर को बदलने के बाद फाइल को बंद कर दिया गया। हालांकि विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है कि बाराकोला गांव से ही हत्या का राज खुल सकता है। पुलिस इस हत्याकांड को जमीन , नहर के मुआवजे का पैसा का विवाद व अन्य सभी पहलुओं पर अनुसंधान के मूड में है। कई महीनो पहले बंद की गई फाइलें फिर से खुलने के कयास लगाए जा रहे हैं । बाराकोला से इस हत्याकांड का लिंक को जोड़ने के बाद गुत्थी को सुलझाने का भी कयास लगाया जा रहा है। हालांकि दबे जुबान से लोगों में चर्चा है कि बाराकोला गांव के चर्चित गैंग व सफेदपोश के संलिप्तता से घटना को अंजाम दिया गया है।
क्या है मामला
बाराकोला गांव के 55 वर्षीय मजदूर मितन राय का शव 11 नवंबर 2023 को झाड़ी से बरामद किया गया। तीन दिन पहले घर से निकलने के बाद लापता थे। शव खून से लथपथ था, कपड़े गायब थे। परिवार ने हत्या का शक जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मोहनपुर थाना कांड संख्या 245/23 दर्ज करते हुए अनुसंधान कर रही है। करीब 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझी है।
