जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी।   गोमो। झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो राज्यसभा सांसद के रूप में सदन में शपथ लिए। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज का दिन प्रत्येक झारखंडी के लिए ऐतिहासिक दिन है। झारखंड का शान, गांव का बेटा, गरीब, शोषित, पीड़ित लोगों की आवाज, जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो जी का राज्यसभा…

Read More

गोमो में आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

गोमो में आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।   गोमो। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम का शुभारंभ आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो स्टेशन परिसर में किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेशवर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रुक्मिणी देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके अलावा उपरोक्त दोनों ने संयुक्त रूप से सेल्फ़ी प्वाइंट एवं फोटो प्रदर्शनी का फिता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर…

Read More

मुखिया संजय सिंह के द्वारा डी एस ओ को एक पत्र ट्वीट किया गया। 

मुखिया संजय सिंह के द्वारा डी एस ओ को एक पत्र ट्वीट किया गया। गोमो। उत्तर पंचायत गोमो के मुखिया संजय सिंह के द्वारा डिस्ट्रिक सप्लाई ऑफिसर को एक पत्र ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि मेरे कार्य क्षेत्र गोमो उत्तर पंचायत दो जगह विभाजित है। जिसमें एक तरफ 3 जन वितरण प्रणाली की दुकान है। और दूसरी तरफ एक भी कोटा दुकान नही है। जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें राशन लेने के लिए रेल ओवरब्रिज पार करके करीब 3 किलो…

Read More

आयुष फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय एक में गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी।

आयुष फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय एक में गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी।   गोमो। धनबाद केंद्रीय विद्यालय एक में शनिवार को लड़कियों और लड़कों के बीच आयुष फाउंडेशन ने गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। इस दौरान लड़कियों को बताया गया की कैसे वो घर और बाहर में अपने को सुरक्षित रख सकती है। बच्चों के बीच आयोजित इस विशेष कार्यशाला में होली मदर एकेडमी की पूर्व प्रिंसिपल सुजाता रंजन ने कहा यदि आपको किसी का व्यवहार अच्छा न लगे तो तुरंत…

Read More

लेदा टांड़ में उत्थान मेडिकल्स का उद्घाटन किया गया। 

लेदा टांड़ में उत्थान मेडिकल्स का उद्घाटन किया गया।   गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत लेदाटांड मोड़ में बुधवार को उत्थान मेडिकल्स का उद्घाटन हुआ। जिसका शुभारंभ जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह और राजद नेता रोहित यादव ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने उत्थान संस्थान के सभी साथियों को बधाई देते हुए कहा कि तोपचांची के लेदाटांड जैसे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में उत्थान संस्थान द्वारा मेडिक्ल खोलना क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात है। इससे आस…

Read More

टुंडी में जरूरत मंद लोगों का आवाज बने जदयू कार्यकर्ता- दीप नारायण सिंह।

टुंडी में जरूरत मंद लोगों का आवाज बने जदयू कार्यकर्ता- दीप नारायण सिंह।   गोमो। टुंडी डाक-बंगला प्रांगण में जदयू टुंडी प्रखंड की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडे का अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से जदयू टुंडी प्रखंड कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष-प्रबोध पांडे, उपाध्यक्ष-मंगर महतो, सुखलाल मुर्मू, महासचिव-तिलक सिंह, श्रीमती आशा देवी, सचिन-देवराम मरांडी, संजय कुमार मिस्त्री, राहुल राय, कोषाध्यक्ष-दीपक पांडे, सोशल मीडिया प्रभारी-महेंद्र कुमार दास, प्रखंड कार्य…

Read More

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। 

नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। गोमो तोपचांची प्रखंड के सभागार में प्रमुख आनंद कुमार महतो की अध्यक्षता में सभी पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक हुई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का के द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर कई पंचायत समिति सदस्यों ने अपने क्षेत्र में हो रही समस्याओं के बारे में बताया। मौके पर प्रमुख आनंद कुमार महतो ने बताया कि आज की बैठक में सभी नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य और नवनिर्वाचित…

Read More

गोमो के पुरानी बाजार स्तिथ गांधी चौक के पास कचड़ों का अंबार है।

गोमो के पुरानी बाजार स्तिथ गांधी चौक के पास कचड़ों का अंबार है।   गोमो। पुरानी बाजार गोमो स्थित गांधी चौक जो कि पूरे गोमो क्षेत्र का सबसे व्यस्तम बाजार है। जहां से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन एवं खरीदारी के लिए भीड़ भी रहती है। लेकिन अफसोस की बात है कि यहां के रहने वाले आस पास के लोगों के द्वारा घर का कूड़ा कचडा सड़क में फेंकने के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है की राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही…

Read More

गोमो उत्तर पंचायत सचिवालय में एनुअल एक्शन प्लान तैयार करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

गोमो उत्तर पंचायत सचिवालय में एनुअल एक्शन प्लान तैयार करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। गोमो। गोमो उत्तर पंचायत के सभा का कक्ष में ग्रामीणों की एक बैठक पंचायत के मुखिया संजय सिंह की अध्यक्षता में की गई। उक्त बैठक में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, आंगन बाड़ी, सहिया, तथा कई ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने सर्वोसम्मती से डी एम एफ टी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के एनुअल एक्शन प्लान तैयार किया गया। जो इस प्रकार है। 1,…

Read More

भाजपा के संगठन राज्य मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का गोमो स्टेशन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

भाजपा के संगठन राज्य मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का गोमो स्टेशन पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। गोमो। भाजपा के संगठन राज्य मंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी का गोमो स्टेशन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद गोमो उत्तर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह को श्री त्रिपाठी ने उनका हौसला अफजाई करते हुए अंगवस्त्र देकर उनकी जीत के लिए शुभकामनाएं दिए और भविष्य में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More