आयुष फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय एक में गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी।

आयुष फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय एक में गुड टच और बैड टच की दी गई जानकारी।

 

गोमो।

धनबाद केंद्रीय विद्यालय एक में शनिवार को लड़कियों और लड़कों के बीच आयुष फाउंडेशन ने गुड टच और बैड टच की जानकारी दी। इस दौरान लड़कियों को बताया गया की कैसे वो घर और बाहर में अपने को सुरक्षित रख सकती है।

बच्चों के बीच आयोजित इस विशेष कार्यशाला में होली मदर एकेडमी की पूर्व प्रिंसिपल सुजाता रंजन ने कहा यदि आपको किसी का व्यवहार अच्छा न लगे तो तुरंत नही कहने की आदत डालें।

जॉयफुल लर्निंग सेंटर, सरायढेला की प्रिंसिपल नीतू तिवारी ने कहा की लड़कियां समझती है की उनके साथ गलत हो रहा है लेकिन वो विरोध नहीं कर पाती है। इसलिए पहले आप विरोध करने की हिम्मत करें लड़कियों में भगवान ने सिक्स सेंस दिया है जिससे सामने वाले के मनोभाव को वो समझ सकती है।

अधिवक्ता लोपा मुद्रा ने बच्चों के बीच उनके लिए बने कानून की जानकारी दी।

डॉक्टर साधना ने कहा की छात्रों से कहा की ऐसा नहीं है की सेक्सुअल हैरेसमेंट सिर्फ लड़कियों के साथ ही होता है यह लड़कों के भी साथ होता है। इसलिए आज संकल्प लीजिए की अपने साथ भी गलत नही होने देंगे और दूसरो के साथ भी गलत व्यवहार नहीं करेंगे।

गणेश शर्मा ने कहा की बस में ट्रेन में या कही भी आपके आंतरिक अंगों के साथ गलत होता है तो उसका विरोध करें। दीपेश ने विजुअल के माध्यम से बच्चो को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय विधालय के शिक्षक राजीव रंजन ने आयुष फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की समय पर इसी तरह बच्चो के बीच काउंसलिंग करते रहें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुष फाउंडेशन की सचिव अर्पिता अग्रवाल, उप सचिव कुमार प्रशांत,आर्टिस्ट गणेश शर्मा, डॉक्टर साधना, साधना सिंह, प्रशांत, नीतू तिवारी, सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

Leave a Comment