मुखिया संजय सिंह के द्वारा डी एस ओ को एक पत्र ट्वीट किया गया। 

मुखिया संजय सिंह के द्वारा डी एस ओ को एक पत्र ट्वीट किया गया।

गोमो।

उत्तर पंचायत गोमो के मुखिया संजय सिंह के द्वारा डिस्ट्रिक सप्लाई ऑफिसर को एक पत्र ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि मेरे कार्य क्षेत्र गोमो उत्तर पंचायत दो जगह विभाजित है। जिसमें एक तरफ 3 जन वितरण प्रणाली की दुकान है। और दूसरी तरफ एक भी कोटा दुकान नही है। जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें राशन लेने के लिए रेल ओवरब्रिज पार करके करीब 3 किलो मीटर दूर जाना पड़ता है। याता यात साधन नही होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। और कभी कभी तो कोटा दुकान वाले उन्हें यह बोलकर वापस कर देते हैं कि आज राशन नही है कल आना। जिससे एक तरफ की जनता को परेशानी होती है। इसलिए मुझे आपसे अनुरोध है कि मेरे दूसरे क्षेत्र के तरफ भी एक कोटा दुकान होनी चाहिए। जिससे जनता को परेशानी न हो। और सही समय पर उनको लाभ मिल सके।

Related posts

Leave a Comment