जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने बधाई दी।

 

गोमो।

झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो राज्यसभा सांसद के रूप में सदन में शपथ लिए। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज का दिन प्रत्येक झारखंडी के लिए ऐतिहासिक दिन है। झारखंड का शान, गांव का बेटा, गरीब, शोषित, पीड़ित लोगों की आवाज, जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खिरु महतो जी का राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिए। मैं टुंडी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गरीब, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान भाइयों की ओर से माननीय सांसद श्री खिरू महतो जी को बधाई देता हूं और क्षेत्रवासियों को यह विश्वास दिलाता हूं कि अब आप की आवाज देश के सर्वोच्च सदन में गुंजेगी। इस अवसर पर जदयू मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, संजय सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंकु सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

  1. Nazru Ansari(Gomo)

 

 

 

Related posts

Leave a Comment