Birsa Times

श्री राम बिगहा में सरकारी पइन को भरकर बना लिए गए निजी मकान।

श्री राम बिगहा में सरकारी पइन को भरकर बना लिए गए निजी मकान।

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ प्रखंड के बेनी बिगहा के किसान के खेत तक नाहर के पानी नहीं जाने से उनकी सैकड़ों एकड़ भूमि बंजर सी बन गई है।वही श्री राम बिगहा गांव में पइन को भरकर निजी मकान बना लिए जाने से घर की गंदी नाली की पानी निकला मुश्किल हो रही है।घर के नाली की पानी नहीं निकलने से लोग काफी परेशान भी हैं।बेनिबिगहा गांव के किसान के नहर से निकली पइन उनके खेत तक होने के बावजूद पइन को भरकर मकान बना लिए जाने से खेत तक पानी नहीं पहुंच रही है।जिस कारण से कृषि बाली खेत दिन प्रतिदिन पानी के कारण बंजर सी बनती जा रही है।पानी के अभाव में उपजाऊ मिट्टी की फसल भी बर्बाद होकर सुखा पड़ जाते हैं।कुछ कुछ किसान अपने परिवार के जीविका चलाने के लिए डीजल मोटर चलाकर किसी तरह से बंजर सी भूमि में खेती करते हैं लेकिन गरीब किसान पैसे के अभाव में खेती नहीं कर पा रहे हैं।किसानों ने बताया कि श्री राम बिगहा गांव के कुछ दबंग प्रवृति के लोग बल पूर्वक बेनी बिगहा गांव के खेती के लिए जाने वाली नहर के पइन को भरकर उसमें निजी मकान बना लिए हैं।तब से उन किसान के खेत तक नाहर की पानी नहीं पहुंच पा रही है।सरकारी नहर होने के बाद भी किसान के खेत तक पानी नहीं पहुंचा एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है।इस घटना को लेकर किसान ने गया के जिला पदाधिकारी से पइन को भरकर बनाए गए मकान को तोड़कर उड़ाही करते हुए किसान के खेत तक पानी पहुंचाने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *